केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान हिसार के 33 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में भैंस मेला व प्रदर्शनी का आयोजन 4 फरवरी, 2017 को संस्थान के प्रांगणमें किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान द्वारा हरियाणा किसान आयोग एवं भारतीय भैंस विकास सोसार्इटी के सहयोग से आयोजित किया गया I इस बार 8 देशों (मयंमार , कंबोडिया, लाओस, फ़िलीपीन्स, इंडोनेशिया,मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम) के 16 प्रतिभागियों ने मेले का अवलोकन किया I इस अवसर पर एक भव्य भैंस मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।मेले का उदघाटन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव, सदस्य, कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल,नई दिल्ली मुख्य अतिथि द्वारा किया गया और डॉ रामेश्वर सिंह, निदेशक, कृषि ज्ञान प्रबंधन निदेशालय,नई दिल्ली विशिष्ठ अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर माननीय अतिथियों ने संस्थान द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए निदेशक तथा सभी वैज्ञानिकों एवं तकनीकी अधिकारियों को बधार्इ दी तथा उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उत्कृष्ट कार्य करता रहेगा। डॉ श्रीवास्तव ने भैंस पालन में वैज्ञानिक तौर – तरीके, उचित प्रजननविधि एवं थनैला रोग से बचाव के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ रामेश्वर सिंह ने किसानों से आहवान किया कि दूध के उत्पाद बना कर बेचने से वे ज्यादा मुनाफा काम सकते हैं ।
पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ रमेश कुमार यादव, अध्यक्ष, हरयाणा किसान आयोग, ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की । इस अवसर पर डॉ भुपेन्द्र नाथ त्रिपाठी, निदेशक, राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र, हिसार एवं डॉ बलबीर सिंह पुनिया, पूर्व निदेशक, केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान, हिसार वशिष्ठ अतिथि थे।
डॉ यादव ने खुशी व्यक्त की कि युवा कृषि तथा भैंस पालन में युवा रूचि ले रहे हैं जिससे इस व्यवसाय से आमदनी भी बढ़ रही है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपने पानी, मिट्टी तथा गोवंश को सजोंकर रखें जिससे हमारे देश की कृषि की प्रगति हो सके।
संस्थान के निदेशक डॉ इन्द्रजीत सिंह ने अपने संस्थान के किसानों से घनिष्ठ संबंध को रेखांकित किया। अपने संबोधन में डॉ इन्द्रजीत सिंह ने वैज्ञानिक पद्धित से भैंस पालन का आहृान किया जिसमें संतुलित आहार का प्रयोग तथा पशुओं को विभिन्न बिमारियों से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण करवाना महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पशुपालन गरीबी कम करने में मुख्य भूमिका निभा सकता है I उन्होंने इस अवसर पर सभी भैंस पालकों को सूचित किया कि भैंस पालकों के अति उत्साह को देखते हुए केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान, हिसार ने अपने प्रांगण में हर महीने दुग्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया जिससे उच्च कोटी की ज्यादा दूध देने वाली भैंसों की पहचान हो सकी तथा 21 किलो से अधिक, 18 – 21 किलो तथा 15 -18 किलो तक दूध देने वाली भैंसों को नकद पुरस्कार दिये गये।
डॉ सतबीर सिंह दहिया, प्रधान वैज्ञानिक तथा संस्थान के तकनीकी हस्तांतरण व विस्तार यूनिट के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में अपनी यूनिट के कार्य के बारे में संक्षिप्त विवरण दिया तथा मेले को सफल बनाने के लिए सबको धन्यवाद दिया।
मेले में कुल 380 पशु आए।
विभिन्न श्रणियों में पुरस्कृत भैंसों का विवरण इस प्रकार है:-
दुग्ध प्रतियोगिता | मालिक का नाम व पता | टैगनम्बर | प्रतिदिन दूध उत्पादन (किलो) |
प्रथम, 21 हजार रूप्ये
21 किलो से अधिक -6 भैंस |
ओमप्रकाश S/o श्री सूबे सिंह
गाँव उमरा, हिसार मो : 7357860374 |
160001 /
457162 |
23.240 |
जसवंत सिंह S/o श्री रणवीर सिंह
गांव सिंघवा खास ,हिसार मो. 9416287900 |
826888 | 22.786 | |
राम सिंह S/o श्री हरफूल सिंह
गांव – भूटराना , भिवानी मो. 09416809021 |
324556 | 22.716 | |
जयसिंह S/o श्री जमना
गाँव सोरखी जिला हिसार मो : 9992474797 |
160013 /
775231 |
22.400 | |
लखवीर सिंह S/o श्री भजन सिंह
गाँव थेम करिया पड़ता, कैथल मो : 9034016981 |
130001 /
936084 |
22.187 | |
अशोक कुमार S/o
गांव सिंघवा खास ,हिसार मो. 09812699641 |
160006 / 268537 | 21.273 | |
द्वितीय,10 हजार रूप्ये
18-21 किलो 16 भैंस |
जसवंत सिंह S/o श्री रणवीर सिंह
गांव सिंघवा खास ,हिसार मो. 9416287900 |
336828 | 20.816 |
जयवीर सिंह S/o श्री पिरथी
गाँव मुंडाल जटहेड़ी जिला हिसार मो : 9812555624 |
160007 /
819323 |
20.807 | |
सतीश कुमार S/o श्री पाले राम
गाँव भोबरा जिला जींद मो : 9050537667 |
160006 /
757377 |
20.680 | |
रमेश S/o श्री देवी चंद
गांव सिंघवा खास ,हिसार 09466747703 |
336852 | 20.000 | |
जोगिन्दर S/o श्री अमीलाल
गाँव जटहेड़ी जिला कैथल मो : 8607927657 |
160015 /
187323 |
19.860 | |
प्रमोद कुमार S/o श्री रामफल
गांव – सिसाय, हिसार मो. 08683014541 |
160006- 850370 | 19.684 | |
कर्मबीर S/o श्री अर्जुन सिंह
गांव – सुनारियां, कुरुक्षेत्र मो. 09813331811 |
140493 | 19.447 | |
सुमेश S/o श्री विजेंदर सिंह
गाँव तालू जिला भिवानी मो : 8818081888 |
160024 /
443888 |
19.193 | |
अजमेर S/o श्री देवक राम
पटेल नगर हिसार मो : 8950171096 |
557890 | 19.167 | |
रामफल S/o श्री मुन्सी राम
गाँव गुजरानी जिला भिवानी मो : 9812710101 |
160014 /
702362 |
18.993 | |
अनिल कुमार S/o श्री सुरेंदर
गाँव कुंगड़ जिला भिवानी मो : 9813762622 |
160003 /
384722 |
18.813 | |
अजीत सिंह S/o श्री टेक राम
गाँव उमरा जिला हिसार मो : 9254959035 |
160015 /
187892 |
18.800 | |
पवन कुमार S/o श्री भाग सिंह
गाँव सेगा जिला कैथल मो : 9996962362 |
160015 /
194021 |
18.480 | |
अजमेर S/o श्री देवक राम
पटेल नगर हिसार मो : 8950171096 |
10404 /
2808 |
18.480 | |
पूरन चंद S/o श्री राम सिंह
गांव – तलवंडी राणा , हिसार मो. 09466854715 |
160001 / 379481 | 18.456 | |
नशीब S/o श्री बलजीत सिंह
गाँव व् जिला भिवानी मो : 9466234456 |
160003 /
611476 |
18.127 | |
तृतीय, 5000 रूप्ये
(15-18 किलो, 5 भैंस) |
ओमप्रकाश S/o श्री सूबे सिंह
गाँव उमरा जिला हिसार मो : 7357860374 |
160013 /
606226 |
17.487
|
रामकुमार S/o श्री अनंतराम
गाँव भोबरा जिला जींद मो : 9468148950 |
160006 /
716970 |
17.267 | |
वजीर S/o श्री देवक राम
डाबडा चौक हिसार मो : 9416476245 |
207366 | 16.773 | |
सतीश कुमार S/O
गांव मढ़ाना, भिवानी मो. 08813016404 |
160003 / 439130 | 16.420 | |
जयवीर S/o श्री देवक राम
डाबडा चौक हिसार मो : 8059313408 |
264745 | 16.087 |