केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान में 35वां स्थापना दिवस के अवसर पर किसान मेला व गोष्ठी सम्मपन
केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान ने 18 फरवरी को 35वां स्थापना दिवस मनाया । इस अवसर पर एक दिवसीय किसान मेला व गोष्ठी का आयोजन किया गया था जिसके मुख्य अतिथि हरियाणा किसान आयोग के चैयरमैन डॉ. रमेष कुमार यादव थे। गणमान्य अतिथियों में केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर, राजस्थान के निदेषक डॉ. अरूण तोमर, राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र बिकानेर, राजस्थान के निदेशक डॉ. आर के सांवल थे।डा. यादव ने भारतीय अर्थव्यवस्था में पशु पालन के महत्व को रेखांकित किया तथा इसमें हरियाणा के किसानों खासतौर पर भैंस पालको के योगदान की चर्चा की। उन्होंने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने में भैंस पालन की हरियाणा के लिये मुख्य भूमिका है। यहां के युवा भैंस पालन में बढ चढ़ कर रूचि ले रहें हैं जिसके कारण मुर्राह नस्ल की भैंसों को पूरे विश्व में पहचान मिली है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के तीन किसानों जिन्हें इसी वर्ष पदम् श्री से सम्मानित किया गया है- श्री नरेन्द्र सिंह, श्री सुलतान सिंह व श्री कंवल सिंह चौहान की प्रशंसा की तथा उन्हें अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। इस अवसर पर दूध प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली भैंसों के वार्षिक परिणाम व इनाम संस्थान के निदेषक डॉ. सतबीर सिंह दहिया द्वारा घोषित किये गए और नकद पुरस्कार दिये गए जिनका वर्णन निम्न प्रकार से हैः-
25 किलो से अधिक दूध वाली भैंसें
क्रमांक | दूध(किलो) | किसान का नाम | पता | इनाम |
1 | 28.700 | श्री सुखवीर | गांव – लितानी | 30000/- |
2 | 25.905 | श्री रमेश | गांव – धांसू | 30000/- |
20-25 किलो से अधिक दूध वाली भैंसें
क्रमांक | दूध(किलो) | किसान का नाम | पता | इनाम |
1 | 24.130 | श्री सुनील | गांव – सीसर खरबला | 20000/- |
2 | 22.880 | श्री प्रदीप | गांव – दुर्जनपुर | 20000/- |
3 | 21.225 | श्री कर्मबीर | गांव – सुनारियां (कुरूक्षेत्र) | 20000/- |
15-20 किलो से अधिक दूध वाली भैंसें
क्रमांक | दूध(किलो) | किसान का नाम | पता | इनाम |
1 | 19.745 | श्री शेरबाज | गांव – चाक बरोवे | 14000 |
2 | 19.270 | श्री नरेश | गांव – बुढ़ा खेड़ा | 14000 |
3 | 17.450 | श्री सुरेन्द्र | गांव – पनिहार चाक | 14000 |
4 | 17.425 | श्री सुन्दर | गांव – सिंघवा | 14000 |
5 | 15.123 | श्री बलवंत | गांव – बड़ी नांगल | 14000 |
प्रोत्साहन पुरस्कार
श्री विनोद कुमार गांव – बड़ी नांगल 5000/-
श्री बहादुर सिंह गांव – बड़ी नांगल 5000/-
अपने सम्बोधन में डा. दहिया ने संस्थान की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया और किसानों के लिए सैदव तत्पर रहने का आहवान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संस्थान द्वारा करवाये गए एक पेटेंट तथा कुछ प्रकाषनों का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में 600 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया।